हिन्दी टाइप यहॉ करें।

सोमवार, 28 फ़रवरी 2011

nirmla

BIRENDRA KUMAR CHAUSA I COY 34 PAC VARANASI प्रेमचंद निर्मला चन्द्र-तो चिढ़ती क्यों हो तुम भी बाजे सुनना। ओ हो-हो! अब आप दुल्हन बनेंगी। क्यों किशनी, तू बाजे सुनेगी न वैसे बाजे तूने कभी न सुने होंगे। कृष्णा-क्या बैण्ड से भी अच्छे होंगे? चन्द्र-हां-हां, बैण्ड से भी अच्छे, हजार गुने अच्छे, लाख गुने अच्छे। तुम जानो क्या एक बैण्ड सुन लिया, तो समझने लगीं कि उससे अच्छे बाजे नहीं होते। बाजे बजानेवाले लाल-लाल वर्दियां और काली-काली टोपियां पहने होंगे। ऐसे खबूसूरत मालूम होंगे कि तुमसे क्या कहूं आतिशबाजियां भी होंगी, हवाइयां आसमान में उड़ जायेंगी और वहां तारों में लगेंगी तो लाल, पीले, हरे, नीले तारे टूट-टूटकर गिरेंगे। बड़ा बजा आयेगा। कृष्णा-और क्या-क्या होगा चन्दन, बता दे मेरे भैया? चन्द्र-मेरे साथ घूमने चल, तो रास्ते में सारी बातें बता दूं। ऐसे-ऐसे तमाशे होंगे कि देखकर तेरी आंखें खुल जायेंगी। हवा में उड़ती हुई परियां होंगी, सचमुच की परियां। कृष्णा-अच्छा चलो, लेकिन न बताओगे, तो मारूंगी। चन्द्रभानू और कृष्णा चले गए, पर निर्मला अकेली बैठी रह गई। कृष्णा के चले जाने से इस समय उसे बड़ा क्षोभ हुआ। कृष्णा, जिसे वह प्राणों से भी अधिक प्यार करती थी, आज इतनी निठुर हो गई। अकेली छोड़कर चली गई। बात कोई न थी, लेकिन दु:खी हृदय दुखती हुई आंख है, जिसमें हवा से भी पीड़ा होती है। निर्मला बड़ी देर तक बैठी रोती रही। भाई-बहन, माता-पिता, सभी इसी भांति मुझे भूल जायेंगे, सबकी आंखें फिर जायेंगी, फिर शायद इन्हें देखने को भी तरस जाऊं। बाग में फूल खिले हुए थे। मीठी-मीठी सुगन्ध आ रही थी। चैत की शीतल मन्द समीर चल रही थी। आकाश में तारे छिटके हुए थे। निर्मला इन्हीं शोकमय विचारों में पड़ी-पड़ी सो गई और आंख लगते ही उसका मन स्वप्न-देश में, विचरने लगा। क्या देखती है कि सामने एक नदी लहरें मार रही है और वह नदी के किनारे नाव की बाठ देख रही है। सन्ध्या का समय है। अंधेरा किसी भयंकर जन्तु की भांति बढ़ता चला आता है। वह घोर चिन्ता में पड़ी हुई है कि कैसे यह नदी पार होगी, कैसे पहुंचूंगी! रो रही है

news

निर्मला





प्रेमचंद

निर्मला

Hkkx 3
कृष्णा की आंखें डबडबा आई। कांपती हुई आवाज से बोली- आज तुम क्यों नहीं चलतीं मुझसे क्यों नहीं बोलतीं क्यों इधर-उधर छिपी-छिपी फिरती हो? मेरा जी अकेले बैठे-बैठे घबड़ाता है। तुम न चलोगी, तो मैं भी न जाऊगी। यहीं तुम्हारे साथ बैठी रहूंगी।

     निर्मला-और जब मैं चली जाऊंगी तब क्या करेगी? तब किसके साथ खेलेगी और किसके साथ घूमने जायेगी, बता?
     कृष्णा-मैं भी तुम्हारे साथ चलूंगी। अकेले मुझसे यहां न रहा जायेगा।
निर्मला मुस्कराकर बोली-तुझे अम्मा न जाने देंगी।
कृष्णा-तो मैं भी तुम्हें न जाने दूंगी। तुम अम्मा से कह क्यों नहीं देती कि मैं न जाउंगी।
     निर्मला- कह तो रही हूं, कोई सुनता है!
     कृष्णा-तो क्या यह तुम्हारा घर नहीं है?
     निर्मला-नहीं, मेरा घर होता, तो कोई क्यों जबर्दस्ती निकाल देता?
     कृष्णा-इसी तरह किसी दिन मैं भी निकाल दी जाऊंगी?
     निर्मला-और नहीं क्या तू बैठी रहेगी! हम लड़कियां हैं, हमारा घर कहीं नहीं होता।
     कृष्णा-चन्दर भी निकाल दिया जायेगा?
     निर्मला-चन्दर तो लड़का है, उसे कौन निकालेगा?
     कृष्णा-तो लड़कियां बहुत खराब होती होंगी?
     निर्मला-खराब न होतीं, तो घर से भगाई क्यों जाती?
     कृष्णा-चन्दर इतना बदमाश है, उसे कोई नहीं भगाता। हम-तुम तो कोई बदमाशी भी नहीं करतीं।
     एकाएक चन्दर धम-धम करता हुआ छत पर आ पहुंचा और निर्मला को देखकर बोला-अच्छा आप यहां बैठी हैं। ओहो! अब तो बाजे बजेंगे, दीदी दुल्हन बनेंगी, पालकी पर चढ़ेंगी, ओहो! ओहो!
     चन्दर का पूरा नाम चन्द्रभानु सिन्हा था। निर्मला से तीन साल छोटा और कृष्णा से दो साल बड़ा।
     निर्मला-चन्दरमुझे चिढ़ाओगे तो अभी जाकर अम्मा से कह दूंगी।
dze’k%


शनिवार, 26 फ़रवरी 2011

banaye pc ko supar fast


Ckuk,a ihlh lqij QkLV

?kj esa daI;wVj vkWu djrs gh vuqiek dk ewM vDlj [kjkc gk stkrk gSA ysVsLV dfUQxzs’ku gksus ds ckotwn mldk daI;wVj cwVvi gksus esa oDr ysrk gSA vuqiek ijs’kku gS fd Mqvy dksj izkslslj vkSj 2thch jSe gksus ds ckotwn mudk ihlh cwVvi gksus esa 60 lsdsaM ls T;knk dk oDr D;ksa ysrk gS\ ;g leL;k vdsys vuqiek dh ugha gS] cfYd vf/kdka’k ;wtlZ ds lkFk ;g fnDdr is’k vkrh gSA vDlj Vsai QkbYl ]ok;jl ,DVhfoVht vkSj djIV jftLVz~h ,jj ds pyrs ;g leL;k vkrh gSA dqN VwYl vius ihlh ij MkmuyksM djds bl izkWCye dks dkcw esa fd;k tk ldrk gSA

      tSls&

lhDyhuj

lh&Dyhuj ,d Qzhos;j izksxzke gSA blesa vkWVks LVkVZvi vkWIlu Hkh gS] tSls gh ihlh LVkVZ gksxk lhDyhuj viuk dke ’kq: dj nsxkA ;g Vsaijsjh baVjusV QkbYl] dqdht fgLVz~h] VsEi QkbYl QzsxesaV~l dks fMfyV dj nsrk gSAblds vykok jftLVz~h dh djIV QkbYl Hkh fQDl dj nsrk gSA

MkmuyksM djsa&www.piriform.com

lkWY;wVks

 

ihlh vkWijsfVax flLVe ds fy, lkWY;wVks Hkh ,d Qzhos;j lkVos;j gSA flLVe dh cwVvi LihM c<+kus ds fy, ;g vPNk lkVos;j gSA bls fdlh Hkh ihlh ij MkmuyksM fd;k tk ldrk gSA lkWY;wVks dks cukus okyh dEiuh bls ,aVh&QzLVs’ku lkW¶Vos;j Hkh dgrh gSA

MkmuyksM djsa&www.soluto.com

 

LekVZ MhQszx

   Ihlh daisVscy LekVZ MhQzsx dke esa ftruk LekVZ gS mruk gh ;g lkbt esa Hkh LekWy gSA bldk lkbt ek= 1-8 ,ech dk gSA ,Iyhds’ku ij fDyd djrs gh ;g gkMZfMLd ds ikfVZ’ku fn[kk,xk Aftl ikfVZ’ku dks vki dks MhQzsx djuk gS mql ij cl fDyd djuk gS vkSj ;g dke 'kq# dj nsxkA

MkmuyksM djs&www.iobit.com

;w,lch jkbV izksVsDV

dbZ ckj isu Mªkbo esa xyrh ls QkbYl fMfyV gks tkrh gSa] ftUgsa fjdoj djuk vklku ugha gksrk A blds vykok dbZ ckj isu Mªbo okW;jl vVSd ls djIV gks tkrh gS vkSj okW;jl isu Mkªbo esa dbZ Qkbys [kqn tujswV dj nsrk gS] ysfdu ;w,lch jkbV izksVsDV ds tfj, bl leL;k ls NqVdkjk ik;k tk ldrk gSA ;g ,Iyhds’ku isu Mkªbo esa jkbfVax ijfe’kal dks Vsaiksjfjyh fMlscy dj nsrh gS] ftls MkVk vkSj flD;ksj gks tkrk gSA lkbt esa Hkh ;g ek+= 12 dsch dh gSA

MmuyksM djsa  www.softpedia.com

QkWUVQzsath

ihlh esa dbZ QkWUV~l gksrs gS] buesa ls vf/kdka’k dks ge ;wt gh ugh dj ikrsA QkWUVQzsath vly esa ,d QkWUV eSustj gS] tks ,DLVªk QkWUVzl dks Dyhu dj nsrk gSA lkFk ;g lkbt es Hkh ek= 500 dsch gS vkSj Qzhos;j gSaA

MmuyksM djsa  www.fontfrenzy.en.softonic.com

 

cSdvi

foaMkst vkWijsfVax flLVEl ds fy, ;g ,d vkn’kZ lkWVos;j gSA ;g vHkh chVk Qst gS] ysfdu bldh [kwfc;k cstksM+ gSaA blds tfj, fdlh Hkh Mªkbo ;k QksYMj dk feuVksa esa cSdvi fy;k tk ldrk gSaA

 MmuyksM djsa  www. Bvckup.com

निर्मला


BIRENDRA KUMAR CHAUSA
I COY 34 PAC VARANASI


प्रेमचंद

निर्मला
इसकी सूचना ने अज्ञान बलिका को मुंह ढांप कर एक कोने में बिठा रखा है। उसके हृदय में एक विचित्र शंका समा गई है, रो-रोम में एक अज्ञात भय का संचार हो गया है, न जाने क्या होगा। उसके मन में वे उमंगें नहीं हैं, जो युवतियों की आंखों में तिरछी चितवन बनकर, ओंठों पर मधुर हास्य बनकर और अंगों में आलस्य बनकर प्रकट होती है। नहीं वहां अभिलाषाएं नहीं हैं वहां केवल शंकाएं, चिन्ताएं और भीरू कल्पनाएं हैं। यौवन का अभी तक पूर्ण प्रकाश नहीं हुआ है।
     कृष्णा कुछ-कुछ जानती है, कुछ-कुछ नहीं जानती। जानती है, बहन को अच्छे-अच्छे गहने मिलेंगे, द्वार पर बाजे बजेंगे, मेहमान आयेंगे, नाच होगा-यह जानकर प्रसन्न है और यह भी जानती है कि बहन सबके गले मिलकर रोयेगी, यहां से रो-धोकर विदा हो जायेगी, मैं अकेली रह जाऊंगी- यह जानकर दु:खी है, पर यह नहीं जानती कि यह इसलिए हो रहा है, माताजी और पिताजी क्यों बहन को इस घर से निकालने को इतने उत्सुक हो रहे हैं। बहन ने तो किसी को कुछ नहीं कहा, किसी से लड़ाई नहीं की, क्या इसी तरह एक दिन मुझे भी ये लोग निकाल देंगे? मैं भी इसी तरह कोने में बैठकर रोऊंगी और किसी को मुझ पर दया न आयेगी? इसलिए वह भयभीत भी हैं।
     संध्या का समय था, निर्मला छत पर जानकर अकेली बैठी आकाश की और तृषित नेत्रों से ताक रही थी। ऐसा मन होता था  पंख होते, तो वह उड़ जाती और इन सारे झंझटों से छूट जाती। इस समय बहुधा दोनों बहनें कहीं सैर करने जाया करती थीं। बग्घी खाली न होती, तो बगीचे में ही टहला करतीं, इसलिए कृष्णा उसे खोजती फिरती थी, जब कहीं न पाया, तो छत पर आई और उसे देखते ही हंसकर बोली-तुम यहां आकर छिपी बैठी हो और मैं तुम्हें ढूंढती फिरती हूं। चलो, बग्घी तैयार करा आयी हूं।
     निर्मला- ने उदासीन भाव से कहा-तू जा, मैं न जाऊंगी।
     कृष्णा-नहीं मेरी अच्छी दीदी, आज जरूर चलो। देखो, कैसी ठण्डी-ठण्डी हवा चल रही है।
     निर्मला-मेरा मन नहीं चाहता, तू चली जा।
क्रमश: 

JANGARNA

9-28 Feb tak hone wali sabse badi jangarna me hissa lein,desh ki pragati me hissa lein.Praganak ko sahi & poori jankari dein.Apki jankari gopniya rakhi jayegi.

निर्मला



प्रिय पाठको मैं निर्मला उपन्यास को रोज पोस्ट करूँगा 




BIRENDRA KUMAR CHAUSA
I COY 34 PAC VARANASI


प्रेमचंद

निर्मला

निर्मला

यों
तो बाबू उदयभानुलाल के परिवार में बीसों ही प्राणी थे, कोई ममेरा भाई था, कोई फुफेरा, कोई भांजा था, कोई भतीजा, लेकिन यहां हमें उनसे कोई प्रयोजन नहीं, वह अच्छे वकील थे, लक्ष्मी प्रसन्न थीं और कुटुम्ब के दरिद्र  प्राणियों को आश्रय देना उनका कत्तव्य ही था। हमारा सम्बन्ध तो केवल उनकी दोनों कन्याओं से है, जिनमें बड़ी का नाम निर्मला और छोटी का कृष्णा था। अभी कल दोनों साथ-साथ गुड़िया खेलती थीं। निर्मला का पन्द्रहवां साल था, कृष्णा का दसवां, फिर भी उनके स्वभाव में कोई विशेष अन्तर न था। दोनों चंचल, खिलाड़िन और सैर-तमाशे पर जान देती थीं। दोनों गुड़िया का धूमधाम से ब्याह करती थीं, सदा काम से जी चुराती थीं। मां पुकारती रहती थी, पर दोनों कोठे पर छिपी बैठी रहती थीं कि न जाने किस काम के लिए बुलाती हैं। दोनों अपने भाइयों से लड़ती थीं, नौकरों को डांटती थीं और बाजे की आवाज सुनते ही द्वार पर आकर खड़ी हो जाती थीं पर आज एकाएक एक ऐसी बात हो गई है, जिसने बड़ी को बड़ी और छोटी को छोटी बना दिया है। कृष्णा यही है, पर निर्मला बड़ी गम्भीर, एकान्त-प्रिय और लज्जाशील हो गई है। इधर महीनों से बाबू उदयभानुलाल निर्मला के विवाह की बातचीत कर रहे थे। आज उनकी मेहनत ठिकाने लगी है। बाबू भालचन्द्र सिन्हा के ज्येष्ठ पुत्र भुवन मोहन सिन्हा से बात पक्की हो गई है। वर के पिता ने कह दिया है कि आपकी खुशी ही दहेज दें, या न दें, मुझे इसकी परवाह नहीं; हां, बारात में जो लोग जायें उनका आदर-सत्कार अच्छी तरह होना चहिए, जिसमें मेरी और आपकी जग-हंसाई न हो। बाबू उदयभानुलाल थे तो वकील, पर संचय करना न जानते थे। दहेज उनके सामने कठिन समस्या थी। इसलिए जब वर के पिता ने स्वयं कह दिया कि मुझे दहेज की परवाह नहीं, तो मानों उन्हें आंखें मिल गई। डरते थे, न जाने किस-किस के सामने हाथ फैलाना पड़े, दो-तीन महाजनों को ठीक कर रखा था। उनका अनुमान था कि हाथ रोकने पर भी बीस हजार से कम खर्च न होंगे। यह आश्वासन पाकर वे खुशी के मारे फूले न समाये।